समुद्र के रास्ते भारत के खिलाफ पाकिस्तान-चीन ने चली नई चाल

Aug 04, 2017

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की नापाक साजिशों को लगभग पूरी दुनिया जानती है चाहे जम्मू-कश्मीर हो चाहे सिक्किम सीमा। इस बीच भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान समुद्र के जरिए नई साजिश रच रहे हैं। एक निजी चैनल के मुताबिक पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से भारत में बड़ी मात्रा में ड्रग्स और नशीले पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ है।
पाकिस्तान के इस बंदरगाह पर चीन का नियंत्रण है। काफी समय से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि ग्वादर बंदरगाह का इस्तेमाल चीन आने वाले दिनों में भारत के खिलाफ करेगा जो इस खुलासे के बाद सच साबित हुआ।
भारतीय कोस्ट गार्ड ने दो दिन पहले गुजरात में नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोस्ट गार्ड टीम ने एक विदेशी पोत से हेरोइन के जखीरे को बरामद किया। इस जहाज से 1500 किलो हेरोइन बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 3 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। समुद्र के रास्ते नशे की तस्करी के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बतायी जा रही है।
चैनल के खुलासे में यह पता चला कि ये ड्रग्स पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से आबूधाबी होते हुए भारत पहुंची। इस जहाज में दो पाकिस्तानी भी सवार थे लेकिन भारत पहुंचने से पहले उन्हें रास्ते में उतार दिया गया।
भारतीय कोस्टगार्ड अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि इस जहाज से हेरोइन की तस्करी की जा रही है। इसके बाद कोस्ट गार्ड अधिकारियों ने जहाज की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को जहाज में छुपाई गई नशे की खेप बरामद हो गई। जहाज से 1500 किलो हेरोइन बरामद हुई।
Reference

Comments

Popular posts from this blog

CIBIL- SIDBI study: ‘Despite rate cuts & govt push, MSME credit growth slides’